Dharma Sangrah

संजय दत्त के खिलाफ क्यों हैं नाना पाटेकर?

Webdunia
जहां संजू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने फिल्म को नापसंद किया है। उनका मानना है कि राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त के प्रचार के लिए यह फिल्म बनाई है जिसमें उन्हें मासूम और बेकसूर ठहराया गया है। यह फिल्म महज संजय की इमेज चमकाने के लिए बनाई गई है, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं। 
 
दूसरी ओर कई लोग सिर्फ मनोरंजन के लिए यह फिल्म देख रहे हैं और उन्हें इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि संजय दत्त ने जो किया वो सही है या गलत। वे फिल्म का मजा लेते हैं और भूल जाते हैं। 
 
बॉलीवुड में एक ऐसा कलाकार भी है जो संजय दत्त के खिलाफ है। कई बार खुल कर भी विरोध किया है। इस कलाकार का नाम है नाना पाटेकर। 1993 में बंबई बम ब्लास्ट में नाना ने अपने भाई को खोया था। उनकी पत्नी भी बाल-बाल बची थी क्योंकि ऐन मौके पर उन्होंने दूसरी बस पकड़ी थी। इस वजह से नाना पाटेकर बेहद खिलाफ हैं और इंटरव्यू में कई बार वे अपना गुस्सा प्रकट कर चुके हैं। 
 
नाना का कहना है वे यह नहीं कहते हैं कि इसमें संजय दत्त का हाथ है, लेकिन इस घटना का असर कई लोगों पर हुआ। नाना ने कभी संजय दत्त के साथ काम नहीं किया और उनकी कोई फिल्म भी नहीं देखते। नाना का कहना है कि यह उनका विरोध करने का तरीका है और वे हादसे में मारे गए लोगों के लिए ऐसा कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यशराज का कॉल, पिता की आंखें और स्टारडम का डर: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की कहानी दिल छू लेगी

13 फरवरी को 3 फिल्में होंगी रिलीज: ओ रोमियो, तू या मैं और क्राइम 101, शाहिद से हॉलीवुड तक का एक्शन पैक्ड धमाका

एक्स गर्लफ्रेंड के बिल्डिंग के बाहर चिल्लाते थे सलमान खान: मास्टर राजू का बड़ा खुलासा, बोले- दिल से जीते हैं

राजपाल यादव जेल में, सोनू सूद बने ढाल: बोले- मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, इंडस्ट्री को साथ खड़ा होना चाहिए

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख