Hanuman Chalisa

संजय दत्त की बायोपिक से नाखुश हिरानी... करेंगे री-शूट

Webdunia
संजय दत्त की बायोपिक का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं जो इस वर्ष जून में प्रदर्शित होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। 'दत्त' कह कर पुकारा जा रहा है, लेकिन संभव है कि इसका नाम 'बाबा' फाइनल हो जाए। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने जो खबर दी है उस पर चौंकना स्वाभाविक है। सूत्रों ने बताया कि फिल्म जिस तरह से शेप ले रही है उससे निर्देशक राजकुमार हिरानी नाखुश हैं। संजय दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ घटनाएं उस तरह से फिल्म में आकार नहीं ले पाईं जैसा कि सोचा गया था। इसलिए हिरानी कुछ पोर्शन री-शूट करना चाहते हैं। 
 
संजय दत्त के कुछ प्रेम-प्रसंग को फिल्म में स्थान नहीं दिया गया है। संजय दत्त नहीं चाहते थे कि उन महिलाओं के जीवन में उथल-पुथल हो। इससे लग रहा है कि फिल्म बनाने में समझौते किए गए हैं। हिरानी नहीं चाहते कि यह फिल्म एक 'पीआर जॉब' लगे। 
 
इस फिल्म की शुरुआत यह सोच कर की गई थी कि संजय दत्त की जिंदगी को ईमानदारी के साथ परदे पर उतारा जाएगा, लेकिन यह प्रभाव फिल्म में दिखाई नहीं दे रहा है। संभवत: इसीलिए हिरानी फिल्म को री-शूट कर वो प्रभाव देना चाहते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पलक तिवारी संग फिल्म देखने पहुंचे इब्राहिम अली खान, पैपराजी को देख एक्ट्रेस को पीछे धकेला, वीडियो वायरल

प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने पर ट्रोल हुईं शिल्पा शिंदे, सेलेब्स ने भी जताई नाराजगी

भारत भाग्य विधाता: जॉन अब्राहम की दरियादिली से कंगना रनौट को मिला टाइटल

आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार करेंगे शादी, गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख