अक्षय कुमार का एक और धमाका, भंसाली के साथ अगली फिल्म तय

Webdunia
फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड को एक से एक फिल्में दी हैं। उनकी आखिरी आई फिल्म 'पद्मावत' थी, जिसे बहुत सारे विवादों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फिल्म सुपरहिट थी। अब संजय अपने अगले प्रोजेक्ट्स की तैयारी में लगे हुए हैं। 
 
संजय कुछ फिल्मों से न्यूकमर्स लांच कर रहे हैं, तो कुछ फिल्मों में पुरानी जोड़ी दर्शा रहे हैं। वे कई बेहतरीन कहानियों पर काम कर रहे हैं। अब खबर है कि संजय ने साउथ इंडियन फिल्मों की ओर रुख किया है और वे तमिल की एक फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं। खबर यह भी है कि संजय ने फिल्म के लिए राइट्स भी ले लिए हैं। 
 
खबर के मुताबिक संजय एक तमिल फिल्म 'कत्थी' का हिन्दी रीमेक बनाने वाले हैं और उन्होंने फिल्म के राइट्स भी खरीद लिए हैं। भंसाली फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे। इसका निर्देशन कोई और करेगा। तमिल फिल्म 'कत्थी' काथिरेसन और जीवनानथम नाम के एक जैसे दिखने वाले दो लोगों की कहानी है जो किसानों की खुदकुशी जैसे मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाते हैं और उनकी जमीन हड़पने वाले कॉर्पोरेट लोगों से किसानों के लिए लड़ते हैं। इस फिल्म में विजय और सामंथा अक्कीनेनी लीड रोल में थे। विजय का फिल्म में डबल रोल था। 
 
संजय की इस तमिल रीमेक में अक्षय कुमार काम कर सकते हैं। अक्षय ने खुद एक बार खुलासा किया था कि संजय उनके साथ फिल्म बनाएंगे। दरअसल अक्षय ने संजय की फिल्म 'पद्मावत' के लिए अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाई थी। इसलिए लगता है संजय को अक्षय का यह एहसान चुकाने का समय आ गया है। इससे पहले संजय एक और साउथ फिल्म 'विक्रमारकुडू' का हिन्दी रीमेक बनाया था। यह अक्षय कुमार की ही फिल्म 'राउडी राठौर' थी। अक्षय और संजय को दोबारा एकसाथ देखना काफी रोमांचक होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख