सपना चौधरी बनीं मां, जानिए कौन हैं उनके पति वीर साहू?

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (11:21 IST)
मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है। सपना ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। खबरों के मुताबिक मां और बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सपना चौधरी के पति वीर साहू ने ये खबर फैंस को दी है।

 
सपना चौधरी के मां बनने की खबर से फैंस जितना खुश हैं, उतने ही हैरान भी हैं, क्योंकि सपना की शादी की जानकारी सामने नहीं आई थी। सपना ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा। बताया जा रहा है कि वीर के परिवार में किसी के निधन की वजह से शादी को सीक्रेट रखा गया था। अब खुद वीर ने अपने पापा बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है।
 
वीर साहू हिसार के रहने वाले हैं। वीर और सपना की शादी जनवरी में हुई थी। सपना और वीर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। वीर साहू के फूफा का निधन हो गया था इस वजह से शादी के बाद कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। वहीं शादी के ठीक नौ महीने बाद सपना चौधरी मां बनी हैं। 
 
वीर साहू एक गायक, संगीतकार, गीतकार और हरियाणवी अभिनेता हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था, इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी। 
 
साल 2016 में आए वीर साहू के एक म्यूजिक वीडियो ठाडी बॉडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट और आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी। वीर हिसार के बड़े जमींदार परिवार से हैं। 
 
सपना चौधरी की तरह वीर साहू भी जाट समुदाय से हैं। वीर को फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग का काफी शौक है। सपना का मायका बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ में है, जबकि उनका ससुराल हिसार में है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय माल्या ने किया था समीरा रेड्डी का कन्यादान, एक्ट्रेस की मां की तरह से हुआ था शादी में शामिल

राम कपूर की क्राइम ड्रामा सीरीज मिस्त्री का ट्रेलर रिलीज, इस दिन जियोहॉटस्टर पर होगी स्ट्रीम

फिल्म सैयारा का दूसरा गाना बर्बाद इस दिन होगा रिलीज, चंकी पांडे के भतीजे अहान करने जा रहे डेब्यू

करियर के पीक पर महिमा चौधरी का हो गया था एक्सीडेंट, चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े

मशहूर फिल्म निर्देशक पार्थो घोष का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख