सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने की योजना सुभाष घई ने बनाई थी, लेकिन 'कांची' के बुरी तरह पिटने के बाद उन्होंने इरादा त्याग दिया था। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सरबजीत की बहन का रोल अदा करने वाली थी जो अपने भाई के लिए कड़ा संघर्ष करती है।
खबर है कि घई ने अब इस फिल्म को बनाने के अधिकार एक प्रोडक्शन हाउस को दे दिए है। वे इस फिल्म को बनाएंगे। इस फिल्म में कंगना लीड रोल निभाएंगी। वे सरबजीत की बहन का रोल अदा करेंगी।