Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में किया गया सरोज खान को सुपुर्द-ए-खाक, सिर्फ परिवार के सदस्य रहे मौजूद

हमें फॉलो करें मुंबई में किया गया सरोज खान को सुपुर्द-ए-खाक, सिर्फ परिवार के सदस्य रहे मौजूद
, शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (09:51 IST)
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुडको एक और बड़ा झटका लगा है। सरोज खान की मृत्यु की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। वे काफी समय से बीमार थीं और मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं।

 
कुछ दिनों पहले सरोज खान की बेटी ने फैंस को बताया था कि उनकी मां की तबियत में सुधार हो रहा है लेकिन 3 जुलाई को सरोज खान की हालत ज्यादा खराब हो गई और उनका निधन हो गया। सरोज खान के पार्थिव शरीर को मलाड स्थित एक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। 
इस दौरान सिर्फ सरोज खान के परिवार के लोग ही मौजूद थे। सरोज खान की मृत्यु की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सरोज खान ने 80 और 90 के दशक के लगभग सभी कलाकारों के साथ काम किया था। 
सरोज खान ने लंबे समय से काम से ब्रेक ले रखा था। बीते साल उन्होंने वापसी की और फिल्म 'कलंक' और कंगना रनौट की फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' में एक-एक गाना कोरियॉग्राफ किया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन