वैशाली ठक्कर को परेशान कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा!

WD Entertainment Desk
रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (17:24 IST)
सीरियल 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  एक्ट्रेस की मौत की खबर ने टीवी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। खबरों के अनुसार वैशाली के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 

 
खबरों के अनुसार इंदौर के एसीपी मोतिउर रहमान ने बताया कि सुसाइड नोट पढ़कर लग रहा है कि वैशाली को उनका एक पुराना बॉयफ्रेंड तंग कर रहा था। परेशान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुसाइट नोट में एक शख्स का नाम भी लिया गया है। 
 
वैशाली ठक्कर उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली थीं और एक साल से इंदौर में रह रही थीं। वैशाली की पिछले साल डेंटल सर्जन डॉ. अभिनंदन से सगाई हुई थी। दोनों जून 2021 में ही शादी करने वाले थे। हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में यह प्लान टाल दिया था। 
 
वैशाली ठक्कर ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'ससुराल सिमर का' में अंजलि का रोल प्ले किया था। वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, सुपर सिस्टर्स, लाल इश्क और विष या अमृत, मनमोहिनी 2​​​​​ जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन के जरिए 1,500 परिवारों तक पहुंचा रहे रिलीफ किट्स

अनुपमा : पहली बार मां के खिलाफ उतरेंगी अद्रिजा रॉय, डांस मुकाबले को लेकर जताई भावनाएं

दुलकर सलमान की फिल्म DQ41 में हुई पूजा हेगड़े की एंट्री, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

आमिर खान-उर्मिला मातोंडकर की रंगीला तीन दशक के बाद फिर से सिनेमाघरों में देगी दस्तक

ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उनकी तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख