सोहेल खान से अलग होने से पहले सीमा खान ने उठाया यह कदम

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2022 (17:24 IST)
बॉलीवुड एक्‍टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने शादी के 24 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने बीते दिनों कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। कुछ समय पहले, सीमा ने खुद को सिंगल बताया था, और अब उन्होंने अपने पति सोहेल का सरनेम भी अपने नाम से हटा दिया है।

 
सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदलकर 'सीमा किरण सजदेह' कर लिया है। सोहेल से शादी से पहले सीमा का यही नाम था। सीमा के इस फैसले से साफ है कि वह खुद को खान परिवार से अलग कर चुकी हैं।

सोहेल खान ने साल 1998 में परिवार के खिलाफ जाकर सीमा संग शादी की थी। कपल के दो बच्चे निर्वाण और योहान हैं। शादी के 24 साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों को 13 मई 2022 को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था और तभी उनके तलाक लेने की खबर सामने आई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख