शाहरुख खान और आलिया भट्ट डिअर जिंदगी के बाद फिर साथ करेंगे फिल्म

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (11:40 IST)
शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने 'डिअर जिंदगी' नामक फिल्म में साथ काम किया था जो कि काफी पसंद की गई थी। दोनों फिर साथ काम करने जा रहे हैं और फिल्म का नाम होगा 'डार्लिंग'। इस फिल्म के शाहरुख खान प्रोड्यूसर हैं और आलिया भट्ट लीड रोल निभाएंगी। डार्लिंग को बनाने की प्लानिंग लगभग साल भर पहले ही कर दी गई थी। आलिया ने स्क्रिप्ट सुनते ही फौरन हां कह दिया था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण यह फिल्म आगे बढ़ गई। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन वर्क तेजी से चल रहा है और फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट कुछ दिनों में होगा। 
 
क्या है कहानी? 
यह मां-बेटी की कहानी है जो विचित्र परिस्थितियों में फंस जाती हैं। यह मुंबई बेस्ड है और एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी होगी। आलिया के मां के रोल में शैफाली शाह होंगी। दोनों ही सशक्त कलाकार हैं। इनके अलावा विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू को भी चुना गया है। कुछ और कलाकारों का चुनाव होगा। फिल्म का निर्देशन जसमीत के. रीन के हाथों में होगा जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म होगी। 
 
व्यस्त हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान भले ही एक्टिंग को लेकर ज्यादा व्यस्त नहीं हो, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर उनके पास खूब काम है। शाहरुख इस समय केवल एक फिल्म 'पठान' बतौर एक्टर कर रहे हैं, लेकिन प्रोड्यूसर के रूप में कई फिल्में बना रहे हैं। 
 
अभिषेक बच्चन को लेकर 'बॉब विस्वास' नामक फिल्म वे पूरी कर चुके हैं। बॉबी देओल, विक्रांत मैस्सी और सान्या मल्होत्रा को लेकर उन्होंने 'लव होस्टल' बनाने की घोषणा की है। 'डार्लिंग' फिल्म अनाउंस होने वाली है। इसके अलावा कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख