Hanuman Chalisa

कलाकारों को दर्शकों का सम्मान करना चाहिए - शाहरूख खान

Webdunia
सुपरस्टार शाहरूख खान का कहना कि कलाकारों के दिल में दर्शकों के लिए सम्मान होना चाहिए। शाहरूख खान ने एक समारोह के दौरान कहा, ‘‘कई साल तक फिल्मी कहानियों, फिल्मी लोगों के साथ काम करने के बाद, जो लोग फिल्म देखते हैं वे भी मायने रखते हैं। जब आप सुबह उठते हैं तो आपके दिल में उन लोगों के लिए सम्मान होना चाहिए और उन्हें इस तरह नहीं लेना चाहिए कि वे पागल हैं और उन्हें मेरी फिल्म समझ नहीं आती, मुझे लगता है कि उन्हें सब समझ आता है। ’’ 


 
उन्होंने कहा, ‘‘हरेक को अपने काम का सम्मान करना चाहिए । मैं शर्मिला हूं, मेरे पास इस मामले में अतिरिक्त आत्मविश्वास नहीं है। मैं उन लोगों की मदद लेता हूं जो पर्दे के पीछे मेरे साथ होते हैं। मैं जब स्टेज पर होता हूं तो बहुत मेहनत करता हूं और मैं हमेशा सही नहीं होता। ’’ 
 
‘इंडियन अकादमी अवॉर्डस’ की लांचिंग के संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। इन पुरस्कारों का लक्ष्य हॉलीवुड, बॉलीवुड और टॉलीवुड की प्रतिभाओं को एकसाथ लाना है।
 
‘इंडियन अकादमी अवार्डस’ के दो दिन तक चलने वाले इस भव्य समारोह में कई प्रस्तुतियां दी जाएंगी और फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा। समारोह अगले साल सात और आठ जुलाई को अमेरिका के सिलिकॉन वेली में आयोजित किया जाएगा।(भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख