Hanuman Chalisa

शाहरुख खान ने बताया कब आएगा 'रईस' का ट्रेलर

Webdunia
रईस की रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ती रही है और उसी तरह इसके ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार है। रईस के सामने प्रदर्शित होने वाली काबिल का ट्रेलर प्रदर्शित हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन रईस के ट्रेलर का कोई अता-पता नहीं है। 
पहले कहा गया कि शाहरुख के जन्मदिन पर ट्रेलर जारी होगा। फिर 'डियर जिंदगी' के साथ ट्रेलर को जारी करने की बात कही गई, लेकिन ये भी अब संभव नहीं है। 
 
शाहरुख खान ने रईस के ट्रेलर को लेकर हाल ही में बताया है। उन्होंने कहा है कि ट्रेलर बन कर तैयार है। सेंसर को भी दिखाया गया है। अब इस फिल्म के मेकर्स सही तारीख चुन रहे हैं। नवंबर में तो यह प्रदर्शित नहीं होगा और दिसम्बर में इसके जारी होने की उम्मीद है। 
 
फिल्म उद्योग में यह भी चर्चा है कि 'रईस' की रिलीज डेट को लेकर अनिश्चिंतता है इसलिए ट्रेलर जारी नहीं किया जा रहा है। वैसे शाहरुख ग्रुप का कहना है कि रईस 26 जनवरी को ही रिलीज होगी और ट्रेलर की तारीख भी जल्दी ही तय हो जाएगी। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख