Dharma Sangrah

मीरा राजपूत ने दिखाई अपने नए घर की झलक, इतनी है शाहिद कपूर के डुप्लेक्स की कीमत

WD Entertainment Desk
सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (13:59 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। शाहिद जुहू अपार्टमेंट छोड़ वार्ली में नए शानदार डुप्लेक्स में शिफ्ट हुए हैं। शाहिद ने 2018 में मुंबई के वर्ली में स्थित हाई राइज 'थ्री सिक्स्टी वेस्ट' बिल्डिंग का 42वां और 43वां फ्लोर खरीदा था। 

 
खबरों के अनुसार शाहिद कपूर के इस लग्जरी डुप्लेक्स की कीमत 58 करोड़ रुपए है। नए घर में शाहिद को 6 पार्किंग स्लॉट मिले हैं। उनके घर से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का शानदार नजारा दिखता है। 
 
हाल ही में मीरा राजपूत ने अपने नए घर की एक झलक फैंस के साथ शेयर की। तस्वीर में मीरा ड्रॉइंग रूम में बैठी नजर आ रही हैं। घर की दीवार पर एक खूबसूरत पेंटिंग भी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कौन जानता है? क्या यह कुछ अद्भुत और नई शुरुआत है?'
 
बताया जा रहा है कि शाहिद ने अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना घर बदलने का फैसला किया है। वह अपने जुहू अपार्टमेंट के समुद्र तट पर बढ़ती लोगों की भीड़ से बेहद परेशान थे जो उनके डेक एरिया से दिखाई देता था। शाहिद ने इसे गंभीरता से लिया और नए घर में शिफ्ट हो गए।
Edited by : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मस्ती 4 का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

नेशनल अवॉर्ड विनर एमएस भास्कर संग वेबदुनिया की खास बातचीत, बोले- कभी नहीं सोचा था मिलेगा इतना बड़ा पुरस्कार

अरबाज और शूरा खान ने अपनी बेटी का नाम रखा सिपारा, जानिए क्या होता है मतलब

एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर हुआ रिलीज, हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की जोड़ी ने लगाया पर्दे पर रोमांस का तड़का

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' के पहले सीन को नैरेट करेंगे अमिताभ बच्चन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख