Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देवा से शाहिद कपूर का दमदार लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें देवा से शाहिद कपूर का दमदार लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 2 जनवरी 2025 (11:26 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने लगातार अपडेट्स देकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखा है। ऐसे में अब इस फिल्म से शाहिद कपूर का नया जबरदस्त लुक पोस्टर रिलीज करके मेकर्स ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
 
इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने 'देवा' की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। पहले यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह फिल्म इससे पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। फिल्म देवा अब 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक काफी दमदार और रॉ लग रहा है। सिगरेट पीते हुए शाहिद का स्टाइल और एटीट्यूड कमाल का दिख रहा है, जिसमें पावर और रफनेस साफ झलक रही है। पोस्टर को और दमदार बनाता है बैकग्राउंड में 90 के दशक के आइकॉनिक अमिताभ बच्चन की झलक।
 
रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स निर्मित फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जहां शाहिद कपूर एक स्मार्ट लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, वहीं पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिलजीत दोसांझ ने की पीएम मोदी संग मुलाकात, बोले- 2025 की शानदार शुरुआत