शाहिद कपूर ने शेयर किया फिल्म 'जर्सी' से अपना पसंदीदा पोस्टर

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (17:40 IST)
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'जर्सी' (Jersey) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर (Jersey Trailer) को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शाहिद कपूर भी अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' को लेकर बेहद उत्साहित है। शाहिद कपूर ने फिल्म जर्सी के पसंदीदा पोस्टर को शेयर किया है। 

 
इस पोस्टर में शाहिद कपूर अपने पिता होने के कर्तव्य को बखूबी निभाते हुए दिख रहे हैं। पोस्टर में शाहिद ग्राउंड में अपने बेटे किट्टू के जाने से पहले उसके जूतों के फीते बाधते हुए देखे जा सकते हैं।
 
शाहिद ने इस पोस्टर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिख कर बताया कि ये उनका पसंदीदा पोस्टर क्यों है। इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर शाहिद कपूर ने कैप्शन लिखा, 'एक पिता होने के नाते ये जर्सी का मेरा पसंदीदा पोस्टर है।'
 
गौरतलब है कि गौतम तिन्नुरी के निर्देशन में बनी फिल्म जर्सी में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद क्रिकेटर बने हैं। वहीं मृणाल उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। शाहिद के पिता पंकज कपूर फिल्म में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख