पुलिस ऑफिसर बनकर पर्दे पर धमाल मचाएंगे शाहिद कपूर, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी देवा

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (14:30 IST)
Deva Movie Release Date: बॉलीवुड शाहिद कपूर ने बीते साल दशहरे के मौके पर अपनी‍ फिल्म 'देवा' का ऐलान किया था। ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स की धमाकेदार एक्शन थ्रिलर 'देवा' में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मेकर्स ने 'देवा' के फर्स्ट लुक के साथ, फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। 'देवा' में शाहिद कपूर पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं पूजा हेगड़े फिल्म में पत्रकार के किरदार में नजर नजर आने वाली है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

फर्स्ट लुक पोस्टर में शाहिद कपूर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने दिख रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक भी है। शाहिद के चारों तरफ फायरिंग का माहौल दिख रहा है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'देवा के रोमांचक रोमांच का अनुभव करें, क्योंकि यह पावर-पैक एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।'
 
मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा प्रोड्यूसर फिल्म 'देवा' एक एक्शन से भरपूर, थ्रिलिंग ड्रामा है। इस फिल्म में जहां शाहिद कपूर एक स्मार्ट लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, वहीं, पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका नजर आने वाली हैं।
 
'देवा' एक एक्साइटिंग और एंटरटेनमेंट से भरी कहानी होने का वादा करती है, जो दर्शकों को अपनी तरफ खींचने वाली है। वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी, 2025 को आने वाली इस रोमांचक एक्शन फिल्म को देखना बेहद खास और अलग अनुभव होने वाला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा ने कि ‍रिलेशनशिप को लेकर बात, बोले- रिश्तों को आइसक्रीम समझे...

सिकंदर के मेकर्स को लगा झटका, एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होने जा रही नई दयाबेन की एंट्री, असित मोदी ने दिया जवाब

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

सलमान खान की सिकंदर ने रिलीज के साथ ही बनाया यह धांसू रिकॉर्ड!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख