Festival Posters

निशाना चूके अर्जुन और हाथ से निकल गई कबीर सिंह

Webdunia
दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रिमेक 'कबीर सिंह' बनाने की प्लानिंग हुई तो अर्जुन कपूर के नाम का ही विचार सबसे पहले इसके मेकर्स के दिमाग में आया। शायद अर्जुन रेड्डी से ही उन्हें अर्जुन कपूर सूझा हो। 
 
बहरहाल, जब फिल्म अर्जुन को ऑफर की गई तो उसी समय अर्जुन को 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' का भी ऑफर मिला। दोनों फिल्म निर्माताओं को एक ही डेट्स चाहिए थी और अर्जुन सोच में पड़ गए। 
 
इंडियाज़ मोस्ट वांटेड को राजकुमार गुप्ता बना रहे थे जो इसके पहले 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'रेड' नामक सफल फिल्म दे चुके थे। अर्जुन ने 'अर्जुन रेड्डी' की बजाय राजकुमार गुप्ता की फिल्म चुनी। 
 
इधर 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर को ले लिया गया। दोनों ही फिल्म की शूटिंग लगभग साथ-साथ चली। 24 मई को 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' रिलीज हुई और कब आई और कब गई पता ही नहीं चला। कुछ लोगों ने इस फिल्म का नाम भी नहीं सुना होगा। 
 
लगभग एक महीने बाद 'कबीर सिंह' का प्रदर्शन हुआ और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। अब अर्जुन हाथ ही मल रहे होंगे। 
 
अर्जुन का करियर इस समय डांवाडोल चल रहा है। एक हिट की सख्त जरूरत है। 'कबीर सिंह' वो कमी पूरी कर सकती थी, लेकिन बॉलीवुड का अर्जुन निशाना चूक गया। दूसरी ओर फ्लॉप चल रहे शाहिद के हाथ एक हिट लग गई। इसीलिए तो महान फिल्मकार राज कपूर कहा करते थे- फिल्म-फिल्म पर लिखा है करने वाले का नाम। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जब श्रीदेवी ने उड़ते प्लेन में करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी ऐसी डिमांड

12 साल की उम्र में रेखा ने रख दिया था फिल्मी दुनिया में कदम, क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस का असली नाम?

कभी विज्ञापन फिल्मों के लिए जिंगल गाते थे जगजीत सिंह, गजल गायकी को दिया नया आयाम

गुरुदत्त ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से दर्शकों के बीच बनाई विशिष्ट पहचान

करवा चौथ को फिल्मों ने बनाया फैशनेबल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख