Biodata Maker

ब्रैड पिट को नचाने की तैयारी कर रहे हैं शाहरुख

Webdunia
गुरुवार, 25 मई 2017 (08:37 IST)
शाहरुख खान हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट को नचाना चाहते हैं। अपनी नई फिल्म ‘वॉर मशीन’ के प्रचार के लिए यहां आए पिट ने जब शाहरुख से एक खास वार्ता सत्र में कहा कि वे हिन्दी फिल्म कलाकारों की तरफ नाच-गा नहीं सकते तो जवाब में शाहरुख ने कहा कि वे उन्हें नचाकर ही मानेंगे।
 
53 साल के अभिनेता ने शाहरुख से कहा कि मैं नाच नहीं सकता, के जवाब में हिन्दी फिल्म अभिनेता ने कहा कि हम आपको नचा लेंगे, हम बॉलीवुड में सबको नचा लेते हैं। शाहरुख पिट और उनकी फिल्म के निदेशक डेविड मिशोड के साथ एक विशेष सत्र का संचालन कर रहे थे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने ‘वॉर मशीन’ और अपने फिल्मी सफर पर चर्चा की।
 
51 वर्षीय भारतीय अभिनेता ने कहा कि वे 1995 में आई फिल्म ‘ट्वेल्भ मंकीज’ देखने के बाद पिट के प्रशंसक बन गए और साथ ही ‘द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन’ फिल्म में उनके अभिनय की भी तारीफ की।
 
पिट ने जब शाहरुख से पूछा कि भारत में फिल्म पूरी करने में कितना समय लगता है? शाहरुख ने जवाब दिया कि 40 दिन। और कोई समस्या होने पर उससे ज्यादा। एंजेलीना जोली से खत्म न होने वाले मतभेदों का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दायर करने के बाद हाल में भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरे पिट ने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि मुश्किल समय गुजर गया।
 
उन्होंने कहा कि मैं खुद को नए सिरे से तलाशने की कोशिश कर रहा हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं अपनी गलतियों से पार पाने में सफल रहा। (भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

बोल्डनेस के मामले में कई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं यह टीवी अदाकारा, देखिए तस्वीरें

अनिल कपूर की 'सुबेदार' का इंटरनेशनल धमाका, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखा जलवा

'Tateeree' गाने को लेकर मुश्‍किल में फंसे बादशाह, दर्ज हुई FIR, महिला आयोग ने भी भेजा समन

एक्शन से भरा 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देख कांपे दुश्मन

'सारांश' के उस बूढ़े पिता से 'तन्वी द ग्रेट' के निर्देशक तक, ऐसा रहा अनुपम खेर का 500 से ज्यादा फिल्मों का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख