Hanuman Chalisa

बेटी के कारण प्रेम कहानियां देखते हैं शाहरुख खान

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (19:58 IST)
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान को भले ही रोमांटिक फिल्मों की तुलना में कामेडी और एक्शन फिल्में ज्यादा पसंद हों लेकिन वह अपनी बेटी सुहाना के कारण बहुत प्रेम कहानियां देखते हैं।
 
शाहरुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मुझे प्रेम कहानियां पसंद नहीं हैं, मुझे लगता है कि यह गलत समझा गया है। लेकिन मैं जिस तरह का व्यक्ति हूं, मुझे कामेडी ज्यादा पसंद है, मुझे एक्शन पसंद है। मुझे प्रेम कहानियां भी बहुत पसंद हैं। अब अपनी बेटी के कारण मैं प्रेम कहानियां बहुत देखता हूं और मुझे ये बहुत सुंदर लगती हैं।’ 
कल शाम ‘जब हैरी मेट सेजल’ के नए गीत ‘हवाएं’ के लांच पर शाहरुख ने कहा कि निर्देशक इम्तियाज अली ने उनकी रोमांस की शैली की बहुत तारीफ की है।
 
उन्होंने कहा, ‘गीत की शूट के दौरान, दिल को छूने वाला क्षण वह था जब इम्तियाज मेरे पास आए और उन्होंने 
कहा ‘आप अभी भी प्यार वैसा ही करते हो जैसे आपने शुरूआत की थी’।’ 
 
51 साल के अभिनेता शाहरुख खान ने कहा, ‘भाग्य से मैं जिन प्रेम कहानियों का हिस्सा रहा उन्हेांने बहुत अच्छा किया, लोगों ने सालों तक इसे पसंद किया। मुझे प्रेम कहानियां करना पसंद हैं।’

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ओरी चले ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के लिए, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

जाह्नवी कपूर नहीं छोटी बहन खुशी थीं 'पेड्डी' के लिए पहली पसंद, इस वजह से एक ही घर में हुआ रिजेक्शन-सिलेक्शन

सलमान खान ने अपने करियर में कभी नहीं पढ़ी स्क्रिप्ट, करोड़ों की घड़ियों का भी खोला राज

विक्की कौशल के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, इंजीनियर की पढ़ाई के बाद रखा बॉलीवुड में कदम

'धुरंधर 2' के ओटीटी पर रिलीज होते ही मचा बवाल, पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स का सर्वर!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख