Hanuman Chalisa

मैं किसी और की तरह क्यों बनना चाहूंगा? : शाहरुख

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (18:19 IST)
मुंबई। शाहरुख खान ने कहा कि उनकी शोहरत और स्टार का दर्जा किसी काम का नहीं रहेगा, अगर वे अपने समकालीन कलाकारों से खुद को प्रभावित होने देंगे। उनसे जब पूछा गया कि सिनेमा उद्योग में 25 साल से ज्यादा रहने के बाद दूसरों के कार्यों से बेफिक्र रहना कितना मुश्किल है, तो उन्होंने जवाब दिया कि ऐसी कोई बात वे महसूस नहीं करते।
 
उन्होंने कहा कि अगर आपको अब भी दूसरे का ही अनुसरण करना है या किसी दूसरे के काम पर चिंतित होना है या दूसरे के बारे में सोचना या किसी दूसरे से खुद की तुलना करना है तो इतना बड़ा कलाकार होने का क्या मतलब है?
 
शाहरुख ने कहा कि किसी घमंड या दिखावे से वे यह नहीं कह रहे कि हर चीज उनके हक में जा रही है, यही कारण है कि उन्हें खुद के अलावा किसी और की तरफ देखने की जरूरत महसूस नहीं होती।
 
उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि मैं ऐसा मान रहा हूं लेकिन कई लोग हैं, जो शाहरुख खान बनने की इच्छा रखते हैं। मैं शाहरुख खान हूं, तो मैं किसी और के जैसा क्यों बनना चाहूंगा? एक साक्षात्कार में शाहरुख ने कहा कि वे जब इस उद्योग में आए थे, तब वे कुछ भी नहीं थे।
 
उन्होंने कहा कि बिना पैसे, बिना घर, बिना निश्चित भविष्य के, बिना मां-बाप के मैं यहां आया था और मुझे जो ठीक लगा, मैं करता गया। मेरे पास खोने को कुछ नहीं था। अब मेरे पास सब कुछ है। इसे इस तरह से देखा जा सकता है कि ओह मेरे पास खोने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने जो कुछ पाया है उसे दूसरी तरह से भी देखा जा सकता है कि मैंने बहुत कुछ पाया है, मैं अगर इसे खोना भी चाहूं तो यह खत्म नहीं होगा।
 
उन्होंने कहा कि वे अपने साथ के लोगों के काम से उत्साहित होते हैं लेकिन अंतत: उन्हें खुशी उसी काम से मिलती है जिसे वे करना चाहते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जयदीप अहलावत बने दोस्ती की मिसाल, दोस्त की फिल्म ‘Momacu’ के ट्रेलर लॉन्च में बने चीफ गेस्ट

'60 साल का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला', पैपराजी पर भड़के सलमान खान, आधी रात को दी चेतावनी

वाणी कपूर ने की 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' की तारीफ, बोलीं- ऐसी कहानियां दिल को छू जाती है

राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया छुपा रुस्तम, 'पेड्डी' के सेट पर मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की

Jr NTR की नई फिल्म का नाम होगा 'ड्रैगन', टीजर में दिखी खून-खराबे से भरपूर कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख