Hanuman Chalisa

शाहरुख खान को आदित्य चोपड़ा ने दिया झटका!

Webdunia
आदित्य चोपड़ा ने बतौर निर्देशक मात्र तीन फिल्में बनाई हैं। दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी। तीनों के हिट होने के अलावा एक और कॉमन बात यह है कि तीनों फिल्मों में शाहरुख खान हैं। दिलवाले दु‍ल्हनियां ले जाएंगे के सेट पर दोनों में दोस्ती हुई जो अब तक जारी है। 
आदित्य इस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक हैं, लेकिन फिल्म निर्देशित कर शायद वे अपने अंदर मौजूद क्रिएटिव पर्सन को संतुष्ट करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक जल्दी ही वे एक फिल्म शुरू करने वाले हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें शाहरुख नहीं होंगे। 
 
एक बार करण जौहर ने कहा था कि वे शाहरुख के बिना फिल्म बनाने की कल्पना नहीं कर सकते हैं, लेकिन शाहरुख के बिना उन्होंने 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' बनाई। अब आदित्य भी शाहरुख के बिना फिल्म की कल्पना कर रहे हैं। 
 
दरअसल ये दोनों फिल्मकार हमेशा युवाओं को ध्यान में रख फिल्म बनाते हैं। शाहरुख अब युवा नहीं रहे हैं और इस कारण आदित्य की फिल्म में फिट न बैठते हों। आदित्य की फिल्म में वरुण धवन और रणबीर कपूर को लिए जाने की खबर है। 'बदलापुर' ने वरुण की प्रतिष्ठा को बेहद बढ़ाया है और कहा जा रहा है कि आदित्य को इस फिल्म में वरुण का अभिनय बेहद पसंद आया। 
 
बताया जा रहा है कि आदित्य की नई फिल्म प्रेम त्रिकोण होगी, जिसमें एक लड़की को दो लोग दिल दे बैठते हैं और समीकरण उलझ जाते हैं। यह 'दिल तो पागल है' नुमा होगी। दिल तो पागल है को आदित्य के पिता यश चोपड़ा ने बनाई थी। उस फिल्म में दो लड़कियां एक ही लड़के से मोहब्बत कर बैठती हैं। 
 
बहरहाल आदित्य और उनके बैनर ने फिलहाल इस बात पर चुप्पी साध रखी है। वैसे भी आदित्य को अपने बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं हैं। वे इसके बजाय अपने काम में ऊर्जा लगाना पसंद करते हैं। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

World Book Day: स्पॉटलाइट से स्टोरीटेलिंग, जब बॉलीवुड अभिनेत्रियां बनीं लेखिका

'लंगूर को हूर मिल गई', राधा संग शादी रचाने के बाद राजपाल यादव को मिले थे ताने, एज गेप पर भी तोड़ी चुप्पी

जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन' के लिए खास म्यूजिकल इवेंट का ऐलान, इस दिन मुंबई में सजेगी महफ़िल

सारा अर्जुन ने की रणवीर सिंह की जमकर तारीफ, बोलीं- उनके जैसा को-एक्टर कोई नहीं...

दोस्त की शादी में आर्यन खान का फुल ऑन मस्ती अवतार, 'जूता चुराई' रस्म को बना डाला मिनी वॉर, देखिए वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज