मुंबई में दोबारा खुले सिनेमाघर, मराठा मंदिर में हुई DDLJ की वापसी

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (15:08 IST)
शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', जिसे लोग प्यार से DDLJ कहते हैं, एक ऐसी फिल्म है जिसने भारत में रोमांस और पॉप कल्चर को एक नया रूप दिया। यह फिल्म एक राइटर और डायरेक्टर के तौर पर आदित्य चोपड़ा की पहली फ़िल्म थी। बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म डीडीएलजे हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में से एक है।

 
यह थिएटर में सबसे लंबे समय तक दिखाई जाने वाली हिन्दी फिल्म बन चुकी है। मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में लगातार 1,274 हफ़्ते तक चलने वाली इस फिल्म ने इतिहास रच दिया, लेकिन देश में कोविड-19 फैलने की वजह से मार्च के महीने में इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।
 
अब महाराष्ट्र में थिएटर्स को फिर से खोलने का फैसला लिए जाने के बाद, DDLJ इस फेस्टिव सीजन में लोगों के दिलों में प्यार और उमंग की भावना जगाने के लिए दोबारा वापस आ गया है।
 
इस मौके पर यशराज फिल्म्स में डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट, रोहन मल्होत्रा ने कहा, खुशी की बात यह है कि मुंबई में सिनेमाघरों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। यशराज फिल्म्स इस बात से बेहद उत्साहित है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फ़िल्म, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की मुंबई के मराठा मंदिर में सिल्वर स्क्रीन पर वापसी हुई है।
1995 में लगभग 4 करोड़ रुपए के बजट में डीडीएलजे का निर्माण किया गया था जो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। भारत में इस फिल्म का कलेक्शन 89 करोड़ और ओवरसीज मार्केट में इसका कलेक्शन 13.50 करोड़ था। इस तरह, 1995 में दुनिया भर में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 102.50 करोड़ था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हॉरर कॉमेडी से बढ़कर होगी मौनी रॉय की द भूतनी, बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल!

आशिकी स्टार राहुल रॉय की बहन प्रियंका कभी थीं मॉडल, ब्रह्मचारिणी बन बदल चुकी हैं नाम

मनोज कुमार की प्रेयर मीट में फीमेल फैन पर भड़कीं जया बच्चन, हाथ झटक कर लगाई फटकार

इंडियन आइडल 15 की विनर बनीं मानसी घोष, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

आखिर क्यों जीतेन्द्र पहनते हैं सिर्फ सफेद कपड़े?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख