Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा डबल गिफ्ट, 'पठान' के टीजर के अलावा 'डीडीएलजे' होगी फिर रिलीज

हमें फॉलो करें शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा डबल गिफ्ट, 'पठान' के टीजर के अलावा 'डीडीएलजे' होगी फिर रिलीज

WD Entertainment Desk

, रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (15:05 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर दोबारा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख फिल्म 'पठान' से पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। वहीं शाहरुख के जन्मदिन यानि 2 नंवबर को फैंस को डबल गिफ्ट मिलने वाला है।

 
बताया जा रहा है कि शाहरुख के बर्थडे पर फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज होगा। यशराज फिल्म्स ने शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज करने की प्लानिंग कर ली है। वहीं शाहरुख की ऑल टाइम ग्रेट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को भी री-रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
 
webdunia
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को शाहरुख के जन्मदिन पर देश के चुनिंदा थिएटर्स में भी रिलीज किया जाएगा। डीडीएलजे भी यशराज फिल्म्स के बैनर तली ही बनी थी जिसे आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था।
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार डीडीएलजे मराठा मंदिर के अलावा देशभर में पीवीआर के कई थिएटर्स में रिलीज होगी। कई शहरों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अजय देवगन की 'थैंक गॉड' का पांचवां दिन?