Hanuman Chalisa

फिर देखने को मिलेगी शाहरुख-काजोल की जोड़ी

Webdunia
शाहरुख-काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सफलतम जोड़ियों में से एक है। दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, बाजीगर, करण अर्जुन, माय नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में इस सुपरहिट जोड़ी के नाम है।
अब ये जोड़ी रोहित शेट्टी की दिलवाले में दिखाई देगी। कई दिनों से चर्चा थी कि रोहित की फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन नजर आएंगे, अब रोहित ने इस पर अधिकृत रूप से मुहर लगा दी है। 
 
रोहित तेजी से काम करने के लिए जाने जाते हैं। वे इस फिल्म की शूटिंग 20 मार्च से शुरू करेंगे और क्रिसमस पर रिलीज कर देंगे। क्रिसमस पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को भी रिलीज करने की घोषणा की गई है। संभवत: भंसाली अपनी फिल्म को आगे बढ़ा दें क्योंकि 'सांवरिया' को शाहरुख की 'ओम शांति ओम' के आगे रिलीज करने का परिणाम वे भुगत चुके हैं। 
 
चर्चा थी कि रोहित की 'दिलवाले', 'हम' या 'चलती का नाम गाड़ी' का रिमेक होगा, लेकिन रोहित ने इससे इंकार किया है। रोहित के मुताबिक यह फिल्म ओरिजनल स्क्रिप्ट है और किसी भी फिल्म का रिमेक नहीं है। यह फिल्म एक्शन-कॉमेडी है और फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। फिल्म के एक्शन दृश्य प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके लिए रोहित स्टंट डायरेक्टर विदेश से बुला सकते हैं या 'फिअर फैक्टर' के स्टंट डॉयरेक्टर को भी अनुबंधित किया जा सकता है। 
 
दिलवाले शीर्षक हैरी बावेजा के पास था, जो उन्होंने खुशी-खुशी रोहित को दे दिया। हैरी के भाई परमजीत बावेजा ने 1994 में अजय देवगन, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन को लेकर 'दिलवाले' बनाई थी। 
 
'दिलवाले' का निर्माण रेड चिलीज और रोहित शेट्टी प्रोडक्शन्स द्वारा मिलकर किया जाएगा। उम्मीद है कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी सुपरहिट फिल्म एक बार फिर शाहरुख-रोहित की जोड़ी देगी। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान