Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

"झूमे जो रिंकू", शाहरुख खान ने कहा तुम्हारी शादी में नाचूंगा

हमें फॉलो करें Shahrukh Khan
, शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (14:02 IST)
शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आतिशी पारियां खेलने वाले रिंकू सिंह ने इस सत्र में सबका मन मोहा है। गुजरात के खिलाफ तो अकेले रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाकर मैच कोलकाता की झोली में डाल दिया था। महज 55 लाख में रिटेन किए गए रिंकू सिंह अब शाहरुख खान के भी पसंदीदा बन गए हैं।

शाहरुख खान ने रिंकू सिंह से हाल ही में फोन पर लंबी चौड़ी बातचीत की थी। रिंकू सिंह ने इस बारे में मीडिया को बताया कि शाहरुख ने कहा कि उन्हें शादियों के कई बुलावे आते हैं लेकिन वह नहीं जाते लेकिन वह रिंकू सिंह की शादी में जरुर आएँगे और नाचेंगे भी जरुर।
webdunia

गौरतलब है कि रिंकू सिंह की आतिशी पारी के बाद शाहरुख खान ने लिखा था कि - झूमे जो रिंकू ,मेरा बच्चा और सभी कोलकाता के खिलाड़ियों को टैग करके बधाई दी थी। इस पर रिंकू सिंह ने जवाब दिया था कि शाहरुख सर हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। इससे पहले अयान खान और सुहाना खान भी रिंकू सिंह की तारीफ कर चुकी हैं।

2017 में मिली आईपीएल में एंट्री

साल 2017 में पंजाब किंग्स ने रिंकू सिंह को 10 लाख रुपए में खरीदा। साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको 80 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि उनको मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला और वह एक सत्र में चोटिल होकर बाहर भी हुए। लेकिन साल 2022 की मेगा नीलामी में ना केवल उनको 55 लाख रुपए मिले बल्कि अंतिम 11 में भी मौका मिला।साल 2023 में उनको रीटेन किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रीन कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने लगाया बोल्डनेस का तड़का