शाहरुख खान को इस तरह आया DDLJ में अमरीश पुरी संग 'आओ आओ' वाले सीन का आइडिया

Webdunia
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (11:39 IST)
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को 20 अक्टूबर को रिलीज हुए 26 साल पूरे हो गए हैं। यह ‍फिल्म आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। फिल्म के डायलॉग्स और सीन लोगों को अब भी काफी पसंद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में लीड रोल निभाने वाले शाहरुख खान ने फिल्म के सीन के बारे में बात की थी।

 
शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि डीडीएलजे के कई दृश्यों को सेट पर सुधार किया गया था। शाहरुख खान ने Marie Claire को दिए इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म में कई इंप्रोव मोमेंट्स थे, निश्चित रूप से इससे स्क्रिप्ट और बेहतर बनी। अमरीश पुरी के साथ एक सीन था, जहां वो कबूतरों को दाना खिला रहे थे। और हमारे पास वास्तव में ये मज़ेदार सीन था जहां हम दोनों अजीब तरह से कबूतरों के लिए 'आओ, आओ' बोल रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, ये कबूतरों को बुलाने के लिए है, जिसे मैंने दिल्ली में सुना था, इसलिए मैंने इसे जोड़ा। यहां तक कि काजोल के चेहरे पर पानी छिड़कने वाला फूल भी, हमने उसे नहीं बताया था कि क्या होगा।
 
शाहरुख ने कहा, सेट पर सभी फ्रेंड्स की तरह थे, सभी खूब मजे करते हैं। आदित्य का क्लियर विजन था कि फिल्म को कहां लेकर जाना है और वो क्या कहना चाहते थे, उन्हें क्या चाहिए। ईमानदारी से कहूं तो इसलिए फिल्म में आवाजें हमारी हैं, लेकिन शब्द और भावनाएं सभी उनकी हैं।
 
बता दें कि फिल्म डीडीएलजे को मुंबई के एक थिएटर मराठा मंदिर में 20 सालों तक दिखाया गया। इस फिल्म ने शाहरुख खान और काजोल के करियर को नई ऊंचाइयां दी। ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख