rashifal-2026

शाहरुख खान की 'पठान' ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (15:16 IST)
शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' दुनियाभर भर में छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म रिलीज के बाद से ही हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। 27वें दिन भी 'पठान' ने अच्छा कलेक्शन किया है। 

 
'पठान' ने 27वें दिन तकरीबन 3 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पठान का टोटल कलेक्शन 516.92 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन भी 1000 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है। 
 
1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'पठान' 5वीं भारतीय फिल्म है। इससे पहले दंगल, बाहुबली 2, आरआरआर और केजीएफ 2 इस आंकड़े को पार कर चुकी है। 
 
'पठान' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन कर उभरी है। शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' से धमाकेदार वापसी की है। 
 
'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा था, लेकिन रिलीज के बाद 'पठान' ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्राइम वीडियो का सबसे हिट अनस्क्रिप्टेड शो बना ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’

जूटोपिया 2 का दमदार नया पोस्टर आउट, रिलीज के साथ ही शुरू हुआ रिकॉर्ड तोड़ धमाका

प्रत्युषा बनर्जी के निधन के 9 साल बाद एक्स-बॉयफ्रेंड ने खोला राज, बोले- एक्ट्रेस संग पिता करते थे बदतमीजी

तेरे इश्क में रिव्यू: कृति-धनुष की इंटेंस लव स्टोरी की चमक, कमजोर लेखन से पड़ी फीकी

'आज भी जी करदा है...'फिल्म 'इक्कीस' से धर्मेंद्र की आवाज में रिलीज हुई इमोशनल कविता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख