अंजलि के परिवार की मदद के लिए शाहरुख खान ने बढ़ाया हाथ, एनजीओ के जरिए की आर्थिक मदद

WD Entertainment Desk
शनिवार, 7 जनवरी 2023 (16:58 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपने एनजीओ मीर फाउंडेशन के जरिए लोगों की मदद करते रहते हैं। अब शाहरुख खान ने कंझावला केस की पीड़िता अंजलि के परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। 

 
खबरों के अनुसार शाहरुख खान के एनजीओ मीर फाउंडेशन ने मृतका अंजलि के परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई है। अंजलि के परिवार को कितनी राशि दी गई इस बात का खुलासा एनजीओ ने नहीं किया है। 

2022 सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, सेक्सी एक्ट्रेस चुनने के लिए क्लिक करें 
 
अंजलि अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली थीं। नए साल की सुबह अंजलि ने दिल्ली में अपनी जान गंवा दी थी। अंजलि को कई किलोमीटर तक एक कार के नीचे घसीटा गया था। इस खौफनाक हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 
 
बता दें, शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन की स्थापना अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर की है। इस एनजीओ का उद्देश्य जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली दुनिया बनाने के लिए काम करना है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे रणवीर सिंह, अनिल कपूर से है खास रिश्ता

जैकी श्रॉफ की जिंदगी की अनसुनी कहानी: साउथ बॉम्बे से सुपरस्टार तक

लुटेरा के 12 साल: एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह ने जब अपनी गहरी परफॉर्मेंस से फूंकी किरदार में जान

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ के प्रीमियर में शामिल हुए आशीष चंचलानी, स्टारकास्ट संग की मुलाकात

आदित्य धर का रणवीर सिंह को शानदार बर्थडे सरप्राइज: 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक अभी भी है एक राज

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख