Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Moj ने लिया शुभनीत सिंह पर एक्शन, म्यूजिक लाइब्रेरी से हटाए सिंगर के गाने

Advertiesment
हमें फॉलो करें Punjabi singer Shubneet Singh

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (12:43 IST)
Singer Shubneet Singh controversy: भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद के बीच कनाडा के रहने वाले पंजाबी रैपर और सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। बीते दिनों शुभ ने भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद से ही उनका जमकर विरोध हो रहा है।
 
शुभ का भारत में होना वाला कॉन्सर्ट भी रद्द कर दिया गया है। बोट कंपनी ने भी शुभनीत के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट वापस ले लिया है। यह कंपनी भारत में सिंगर का शो स्पॉन्सर करने वाली थी। 
 
वहीं अब शेयरचैट के स्वामित्व वाले Moj ने अपनी म्यूजिक लाइब्रेरी से सिंगर शुभनीत के गाने हटा दिए हैं। अपने बयान में, वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म मोज ने कहा कि यह एक गौरवान्वित भारतीय ब्रांड है जो निर्माता समुदाय का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसके मंच पर विभाजनकारी सामग्री का प्रचार करने वाले कलाकारों के लिए कोई जगह नहीं है।
 
26 साल के सिंगर शुभनीत‍ सिंह का जन्म पंजाब में हुआ है। वह कनाडा में रहते हैं। शुभनीत सिंह अपने फंकी पंजाबी रैप गानों के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। वह अपने स्टेज नाम शुभ से जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि अब कई सेलेब्स ने शुभ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनातन धर्म पर टिप्पणी करना प्रकाश राज को पड़ा भारी, जान से मारने की मिली धमकी