Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शेफाली जरीवाला की रहस्यमयी मौत: एंटी-एजिंग दवाइयों का साइड इफेक्ट या मिर्गी का अटैक?

Advertiesment
Shefali jariwala death
शुक्रवार देर रात बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत ने पूरे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को हिला दिया। ‘कांटा लगा’ गाने से पहचान बनाने वाली शेफाली की अचानक हुई मौत को पहले हार्ट अटैक बताया गया, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता, पुलिस जांच में कई नए सवाल खड़े हो गए।
 
रात 10:30 बजे शेफाली को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 1 बजे मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम उनके घर पहुंची। घर में मौजूद परिजनों से लेकर कुक और मेड तक से पूछताछ हुई। कुक और मेड को अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
 
वॉचमैन के अनुसार, रात 9 बजे पराग त्यागी मोटरसाइकिल से आए थे और 2 दिन पहले दोनों पति-पत्नी सोसायटी में अपने पालतू कुत्ते के साथ दिखे थे।
 
स्वास्थ्य और बीमारी: क्या मिर्गी थी वजह?
शेफाली करीब 15 साल तक मिर्गी की बीमारी से जूझती रहीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि स्कूल टाइम में उन्हें स्टेज के पीछे, क्लास में या सड़क पर दौरे पड़ते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास टूटता था।
 
डॉक्टर ने बताया कि शेफाली पिछले 5-6 साल से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट करवा रही थीं। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि इन दवाओं का दिल पर कोई सीधा असर नहीं होता।

webdunia
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
फिलहाल, शेफाली का शव मुंबई के कपूर अस्पताल में है, जहां पोस्टमार्टम चल रहा है। इस रिपोर्ट से तय होगा कि मौत का कारण हार्ट अटैक है या कुछ और। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
 
हिन्दुस्तानी भाऊ की प्रतिक्रिया
शेफाली को राखी बांधने वाले हिन्दुस्तानी भाऊ की आंखें नम थीं। उन्होंने कहा, “अब नंबर रहेगा, कॉल कभी नहीं आएगा।” उन्होंने बताया कि पिछले दिन ही उनके घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा हुई थी। शेफाली पूरी फैमिली को संभालती थीं, बहुत मजबूत थीं।

 
क्या ये महज हादसा है या साजिश?
शेफाली जरीवाला की मौत से एक बार फिर सेलेब्रिटी लाइफ के पीछे की अनकही परेशानियों पर सवाल खड़े हुए हैं। क्या यह हेल्थ इशू था, दवा का साइड इफेक्ट या कोई साजिश? यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इतना तय है कि फैंस और इंडस्ट्री ने एक सितारा खो दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शापित बिग बॉस: शेफाली जरीवाला की असमय मौत के बाद उठने लगे सलमान खान के रियलिटी शो पर सवाल