आखिरी वक्त में शहनाज गिल के साथ ही थे सिद्धार्थ शुक्ला, एक्ट्रेस की गोद में तोड़ा दम

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (09:18 IST)
बिग बॉस 13 विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया है। सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत से हर कोई सदमे हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल एक्टर के परिवार और उनकी खास दोस्त शहनाज गिल का है। 

 
सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज गिल का बुरा हाल है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पिता संतोख सिंह सुख ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है। खबरों के अनुसार शहनाज ने अपने पिता से कहा, मैं अब कैसे जिऊंगी पापा। वो मेरे हाथों में दुनिया छोड़कर चला गया।
 
सिद्धार्थ के निधन पर शहनाज पूरी तरह से टूट चुकी हैं। शहनाज़ के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। उसने कहा, पापा मेरे हाथों में उसने दम तोड़ा है। वो मेरे हाथों में दुनिया छोड़कर गया। मैं अब कैसे जीऊंगी, क्या करूंगी?
 
खबरों के अनुसार सिद्धार्थ और उनकी मां के साथ शहनाज लंबे समय से रह रही थीं। जब सिद्धार्थ को रात के करीब 3.30 बजे कुछ बेचेनी महसूस हुई तो उन्होंने इस बारे में शहनाज और अपनी मां को बताया था। उनकी मां ने उन्हें पानी दिया और फिर सिद्धार्थ शहनाज की गोद में ही सो गए।
 
इसके बाद शहनाज भी सो गईं। जब सुबह शहनाज उठी तो उन्होंने सिद्धार्थ को उठाने की कोशिश की। लेकिन उनकी बॉडी में कोई हलचल नहीं थी। सिद्धार्थ की मां और उन्होंने काफी जगाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं उठे। उनकी मां ने सिद्धार्थ की बहन और डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर ने घर आकर सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया जहां पर 10.30 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बड़े पर्दे पर फिर गर्दा उड़ाएंगे सनी देओल, एक्सेल एंटरटेनमेंट की बिग बजट एक्शन थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर

करोड़ों की संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने बदला अपना नाम

5 हजार रुपए लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज हैं इतने करोड़ के मालिक

'राम तेरी गंगा मैली' में सफेद साड़ी पहन सनसनी मचाने वालीं मंदाकिनी इन दिनों कर रहीं यह काम

कभी पिता संग स्टेज शो करते थे सोनू निगम, एक गाने ने बदल दी किस्मत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख