अंकिता के पोस्ट पर भड़कीं रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर, ‘सुशांत के साथ अपने रिश्ते को बचा नहीं सकीं अब फेम के लिए नफरत फैला रहीं’

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (15:20 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बुधवार को एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि वो सुशांत को कथित तौर पर डिप्रेशन में होने पर भी ड्रग्स देती थीं। इसके बाद एक्ट्रेस-सिंगर शिबानी दांडेकर अपनी दोस्त रिया चक्रवर्ती के बचाव में आ गई हैं और उन्होंने अंकिता को निशाने पर ले लिया है।

अंकिता के पोस्ट को लेकर लिखे गए एक ट्वीट के जवाब में शिबानी ने लिखा कि यह महिला सिर्फ 2 सेकंड के नाम और फेम के लिए रिया को निशाना बना रही है क्योंकि वह खुद कभी सुशांत के साथ अपने रिश्ते में आई दिक्कतें को नहीं निपटा सकीं।

वहीं, जब एक यूजर ने लिखा कि रिया की इंटेलिजेंस और स्ट्रेंथ से उनके हेटर्स डरते हैं, तो उसके जवाब में शिबानी ने लिखा कि यह कहने के लिए धन्यवाद। यह देखकर खुशी हुई कि लोग इस बारे में सोच रहे हैं और मीडिया और अंकिता, जो केवल अपनी फेम के लिए नफरत फैला रही हैं, के बहकावे में नहीं आए।



इससे पहले भी शिबानी ने एक पोस्ट लिखते हुए रिया के खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल का विरोध किया था। उन्होंने लिखा था कि मीडिया रिया के परिवार के साथ गिद्धों की तरह व्यवहार कर रहा है। उसका कसूर क्या था? उसने किसी लड़के से प्यार किया, उसके बुरे दिनों में उसका ख्याल रखा। उसके साथ रहने के लिए उसने अपनी दुनिया छोड़ दी। फिर जब सुशांत ने अपनी जिंदगी खत्म कर दी, तो उसे सूली पर चढ़ाया जा रहा है। हम क्या बन गए हैं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख