‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के सीजन 2 में अपने ग्लैमर का तड़का लगाएंगी शिबानी दांडेकर

Webdunia
सोमवार, 5 अगस्त 2019 (15:36 IST)
फिल्म अभिनेत्री और मॉडल शिबानी दांडेकर बहुत जल्द स्ट्रीमिंग की दुनिया में धमाल मचाने आ रही हैं। शिबानी अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। शिबानी रणबीर कपूर की ‘रॉय’ और शाहिद कपूर की ‘शानदार’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
 
खबर है कि शिबानी दांडेकर ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के सीजन 2 का हिस्सा बनने वाली हैं। शिबानी आए दिन अपने ग्लैमर और हॉट फोटोज को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं, इस शो का पहला सीजन भी एडल्ट कंटेंट पर आधारित था। ऐसे में फैन्स, शिबानी का वही अंदाज अब वेब सीरीज में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on



‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ की कहानी मुंबई में रहने वाली चार लड़कियों की है। उन चार महिलाओं की मुलाकात एक बार में होती है और टकीला शॉट्स पीने के बाद वे चारों ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर’ बन जाती हैं।
 
आपको बता दें कि शिबानी दांडेकर एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनको अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता फरहान अख्तर के साथ आउटिग पर स्पॉट किया जाता है। हालांकि, दोनों स्‍टार्स ने अपनी रिलेशनशिप को आधिकारिक तौर पर कबूल नहीं किया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on



शिबानी ने अपने करियर की शुरूआत अमेरिकन टेलीविजन में एक एंकर के तौर पर की थी। वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की कंटेस्‍टेंट रह चुकी हैं।  शिबानी ने आईपीएल के कई सीजन्‍स होस्‍ट किए हैं। शिबानी मराठी, हिंदी, तेलगु और मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
(Photo: Instagram)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख