शिल्पा शेट्टी के घर कोरोना ने ढाया कहर, एक्ट्रेस को छोड़ 1 साल की बेटी समेत पूरा परिवार संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 7 मई 2021 (15:58 IST)
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने कहर मचाया हुआ है। इस महामारी की चपेट में हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स और उनका परिवार भी इस वायरस से सुरक्षित नहीं है। कई सेलेब्स और उनके परिवार के सदस्य कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

 
वहीं अब शिल्पा शेट्टी का परिवार भी कोविड की चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी है। शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट करके बताया है कि कैसे उनके और उनकी फैमिली के लिए पिछले दस दिन परेशानियों वाले रहे।
 
शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में लिखा है, पिछले 10 दिन हमारे लिए एक परिवार के रूप में कठिन रहे हैं। मेरे सास-ससुर कोविड-19 संक्रमित हो गए, उसके बाद बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां, और अंत में राज भी। वे सभी आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार घर पर अपने कमरे में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह पर चल रहे हैं।
 
शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, हमारे दो इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए हैं और उनका इलाज भी जारी है। भगवान की कृपा से, हर कोई ठीक हो रहा है। मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया गया है, और हम त्वरित मदद और प्रतिक्रिया के लिए BMC और अधिकारियों के आभारी हैं।
 
शिल्पा शेट्टी ने अपने नोट के आखिर में लिखा, आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया हमारे लिए भी प्रार्थना करते रहें। कृपया मास्क लगाएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, सुरक्षित रहें और कोविड पॉजिटिव है या नहीं... लेकिन आप पॉजिटिव रहें, मानसिक रूप से।
 
बता दें कि शिल्पा शेट्टी के परिवार से पहले इस साल आमिर खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन रामपाल, भूमि पेडनेकर, आशीष विद्यार्थी, आशुतोष राणा और उनका परिवार, सतीश कौशिक, मनोज बाजपेयी जैसे सैकड़ों कलाकार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, जानिए इस बार कौन-कौन सेलेब्स आएंगे नजर!

डेब्यू सीरीज मंडला मर्डस की सक्सेस पर वाणी कपूर बोलीं- दुनियाभर से मिला प्यार ही सबसे बड़ा इनाम है

शॉर्ट ड्रेस पहन पूल में उतरीं दिशा पाटनी, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

धनश्री ने चहल से तलाक के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे, 'अरे भाई, व्हाट्सऐप कर देता'

डिंपल यादव को स्वरा भास्कर ने बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सभी बाइसेक्सुअल होते हैं...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख