एकता कपूर के साथ ऑटोबायोग्राफी पर काम करेंगे श्री नारायण सिंह

Webdunia
टॉयलेट एक प्रेम कथा और बत्ती गुल मीटर चालु के बाद फिल्मनिर्माता श्री नारायण सिंह अब एक ऑटोबायोग्राफी पर काम करने वाले हैं। यह डॉ. वर्घीस कुरियन की आत्मकथा 'आई टू हैड अ ड्रीम' पर आधारित होगी। 
 
इस बारे में पुष्टि करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि डॉ. वर्घीस कुरियन शानदार बिज़नसमैन, उदार और महान व्यक्तित्व थे। उन्हें डेयरी इंडस्ट्री का बहुत ज्ञान है। 1970 में डॉ. वर्घीस का ऑपरेशन बाढ़ भारत के सबसे बड़े कृषि विकास में से एक था। ऑपरेशन बाढ़ के बाद डेयरी उत्पादन और बिज़नस में भारी बदलाव भी आए। डॉ. वर्घीस ने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2005 में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'आई टू हैड अ ड्रीम' लिखी थी। उन्हें मिल्कमैन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है।  
 
खबर यह भी है कि निर्माता एकता कपूर ने पहले ही फिल्म के राइट्स खरीद लिए थे। एकता कपूर ने भी कहा कि डॉ. वर्घीस कुरियन की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मैं उनकी कहानी पर फिल्म बनाने के लिए बहुत खुश हूं। इस फिल्म के कलाकार अभी तय नहीं हैं। आमिर खान को मिल्कमैन की भुमिका ऑफर की गई थी लेकिन कम  समय के चलते वे इसमें काम नहीं कर पाएं। 
 
पहले खबर थी कि इस बायोपिक को तिमांग्शु धुलीया निर्देशित करने वाले हैं। लेकिन अब एकता और श्री नारायण सिंह ने इसकी कमान संभाल ली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख