'सांवले रंग' की वजह से एक्ट्रेस के साथ हो रहा था ऑनलाइन दुर्व्यवहार, दर्ज कराई शिकायत

Webdunia
शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (14:16 IST)
मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों को अक्सर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। कई एक्ट्रेसेस को उनके रंग, कद और वजन को लेकर ट्रोल किया जाता है। वैसे तो सेलेब्स इन ट्रोलर्स को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जब यह हद से ज्यादा हो जाता है तो वह पुलिस शिकायत भी कर देते हैं। 

 
हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस श्रुति दास को भी अपने सांवले रंग की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। श्रुति को उनके रंग की वजह से काफी अब्यूज किया जा रहा है। अब एक्ट्रेस ने अपने रंग को लेकर अब्यूज किए जाने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
 
श्रुति दास ने ईमेल के जरिए अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। उन्होंने यूजर पर अपने रंग को लेकर कमेंट किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपी को सजा दिलाने की मांग की हैस एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें 2 साल से लगातार उनके रंग के लिए अब्यूज किया जा रहा है।
 
खबरों के अनुसार देशेर माटी जैसे शोज में काम कर चुकीं श्रुति दास का कहना है कि 2019 से ही उन्हें अब्यूज किया जा रहा है, जैसे-जैसे वह लोकप्रिय होने लगी थी, टिप्पणियां तेजी से बढ़ती जा रही थीं।
 
श्रुति के मुताबिक, जो उन्हें ट्रोल कर रही थी, वह उनके होमटाउन की रहने वाली है। ऐसे में जब उसे शिकायत के बारे में पता चला तो उसने उनसे माफी भी मांगी। लेकिन, अभी तक उन्होंने इस पर फैसला नहीं लिया है कि वह उस लड़की को माफ कर दें या फिर उसे सबक सिखाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख