Hanuman Chalisa

क्या फेम मिलने के बाद शुभांगी अत्रे ने पति को छोड़ा? पीयूष पूरे के निधन बाद एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

WD Entertainment Desk
शनिवार, 26 अप्रैल 2025 (12:19 IST)
टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का हाल ही में निधन हुआ है। शुभांगी काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थीं। इस साल फरवरी में ही शुभांगी और पीयूष का तलाक हुआ था। दोनों की एक बेटी आशी भी है। 
 
पूर्व पति के निधन के बाद से शुभांगी अत्रे को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस फेम मिलने के बाद अपने पति से अलग हो गईं। अब पीयूष पूरे के निधन के 6 दिन बाद शुभांगी ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए शुभांगी ने कहा, मैंने 16 अप्रैल को उनसे बात की और उनके ठीक होने की प्रार्थना की। उनके अचानक चले जाने से मैं काफी भावुक और सदमे में हूं। मैं पीयूष को सभी अच्छी चीजों के लिए याद रखना चाहती हूं। मैं जल्द ही उनके परिवार से मिलने इंदौर जाऊंगी।
 
शुभांगी ने बताई पति को छोड़ने की वजह 
शुभांगी ने कहा, हमारी बेटी आशी अमेरिका में पढ़ रही है। जैसे ही उसकी परीक्षाएं खत्म हो जाएगी। हम दोनों साथ में उनके घर जाएंगे। लोगों के लिए बिना पूरी कहानी जाने जज करना बहुत आसान होता है। वे यह मानते हैं कि मैंने अपनी सफलता के कारण उन्हें (पीयूष) छोड़ दिया, लेकिन यह सच नहीं है। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, हमारे अलग होने की असल वजह सालों की लड़ाई थी। मैंने उन्हें इसलिए नहीं छोड़ा क्योंकि मैं सफल हो गई, बल्कि मैंने इसलिए छोड़ा क्योंकि उनकी शराब की लत ने हमारे जीवन पर बहुत बुरा असर डाला। मैंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर एक समय ऐसा आया जब मेरे नियंत्रण में कुछ भी नहीं रह गया। उन्हें रिहैब भेजने का भी कोई असर नहीं हुआ। शराब की लत ने उन्हें बर्बाद कर दिया।
 
पूर्व पति संग संपर्क में थीं एक्ट्रेस 
शुभांगी ने बताया कि वह पीयूष से लगातार संपर्क में थीं। उनके निधन से दो दिन पहले ही उन्होंने उनसे बात की थी और उनके ठीक होने की प्रार्थना भी की थी। शुभांगी अत्रे और पीयूष ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों साल 2022 से ही अलग-अलग रह रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द फैमिली मैन सीजन 3 की रिलीज़ डेट फाइनल: मनोज बाजपेयी बनेंगे शिकारी से शिकार, दुश्मनों में दिखेंगे जयदीप अहलावत और निमरत कौर

हक मुसलमानों को ज़रूर देखनी चाहिए: इमरान हाशमी ने कहा, 7 नवंबर को होगी रिलीज

सिनेमा, सफर और सीख: श्रीलीला ने बताई अपनी जिंदगी की अनसुनी बातें

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख