Hanuman Chalisa

अंतिम सफर पर सिद्धार्थ शुक्ला, पार्थिव शरीर को सीधे ले जाया जाएगा श्मशान घाट!

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (11:46 IST)
बिग बॉस 13 विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ के अचानक निधन से हर कोई सदमे में हैं। एक्टर का अंतिम संस्कार ओशिवारा के श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

 
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी समाज के रीति-रिवाज और विधि के अनुसार किया जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़े हुए थे।
 
ताजा खबरों के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया जाएगा। श्मशान में ही सिद्धार्थ की अंतिम क्रिया होगी। 
 
बीते दिन करीब 4 घंटे तक सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम चला था, जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। बताया जा रहा है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी पुलिस को सौप दी गई है। सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी ओशिवारा पुलिस के जांच अधिकारी को सौंपी गई है। 
 
सिद्धार्थ शुक्ला की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने राय नहीं दी है। हिस्टोपैथोलॉजी स्टडी और केमिकल एनालिसिस से एक्टर की मौत की वजहों का पता चलेगा। विसरा को सुरक्षित रखा जाएगा बताया गया है कि सिद्धार्थ के शरीर पर बाहरी या भीतरी चोट के निशान नहीं हैं।
 
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार की ओर से एक्टर की टीम ने एक बयान भी जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि हम सभी लोग दुख में हैं। हम भी उतने ही शॉक्ड हैं जितने आप लोग। परिवार की निजता का सम्मान करें। कृपया सभी लोग सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इस दिन विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदान, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, जानिए कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन

'आ जाता मैच देखने यार', पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को मिलाया वीडियो कॉल

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

जतिन सरना–मधुरिमा रॉय की 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर आउट, दिखेगी प्यार और बदले की आग से भरी अनकही प्रेम कहानी

सुकेश चंद्रशेखर की जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी लिखने का सिलसिला जारी, पर कहां है उनके दावों का सबूत?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख