सिम्बा का बॉक्स ऑफिस धमाल जारी, छठे दिन भी किया शानदार प्रदर्शन

सिम्बा हो गई हिट

Webdunia
2018 जाते-जाते बॉलीवुड को खुशियां दे गया। वर्ष की अंतिम प्रदर्शित फिल्म 'सिम्बा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया। फिल्म की सफलता ने 'ज़ीरो' की असफलता पर थोड़ा मरहम लगाया। रणवीर सिंह और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म पसंद की जा रही है और इसका सबूत है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फिल्म पहले दिन से ही धमाल मचा रही है और छठे दिन भी यह जारी है। 
 
सिम्बा ने पहले दिन 20.72 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म उद्योग को थोड़ी ज्यादा की उम्मीद थी, लेकिन यह आंकड़ा रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन था। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़े और 23.33 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। 
 
तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का फिल्म को भरपूर लाभ मिला। फिल्म ने 31.06 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया। वर्ष के आखिरी दिन भी फिल्म का धमाल जारी रहा और 21.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। 2019 के पहले दिन फिल्म कलेक्शन और बढ़ गए। 
 
एक जनवरी को फिल्म ने 28.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे दिन भी फिल्म 14.49 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ डबल डिजीट में पहुंची। छ:‍ दिनों में फिल्म ने 139.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर हिट का खिताब पा लिया है। आने वाले दिनों में सुपरहिट श्रेणी में भी शामिल हो सकती है। 
 
मुंबई में शानदार प्रदर्शन 
फिल्म ने मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में भी अच्‍छा प्रदर्शन किया। मुंबई में फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है क्योंकि 4 जनवरी को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 
 
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिम्बा' उनकी आठवीं ऐसी फिल्म है जिसने लगातार सौ करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। रोहित के अलावा ऐसा कोई दूसरा निर्देशक नहीं कर पाया है। ऐसा लगता है कि रोहित के पास हिट फिल्म बनाने का फॉर्मूला है। सिम्बा तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है जिसमें रोहित ने अपने हिसाब से कुछ बदलाव किए हैं। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर बने तन्मय भट्ट, इतनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ

जानिए कौन हैं 'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वालीं मालती चाहर?

Bigg Boss 19 : दीपक चहर की बहन मालती की हुई बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानिए कौन हुआ बेघर?

राइज एंड फॉल: बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल से मिलने पहुंचीं निक्की तंबोली, धनश्री वर्मा को किया एक्सपोज

एक्टिंग से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक यात्रा पर निकले रजनीकांत, ऋषिकेश में दिखा सादगी भरा अंदाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख