दिल ढूंढता है’ के गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन

Webdunia
सोमवार, 18 जुलाई 2022 (22:22 IST)
मुंबई। ‘नाम गुम जाएगा’, ‘दिल ढूंढता है’ जैसे गीतों के लिए मशहूर गज़ल गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में संदिग्ध पेट के कैंसर और कोविड​​-19 से संबंधित समस्याओं के कारण निधन हो गया। उनकी पत्नी मिताली सिंह ने यह जानकारी दी। वे 82 वर्ष के थे।
 
पांच दशक के लंबे करियर में गायक ने ‘दुनिया छुटे यार न छुटे’ (धर्म कांटा), ‘थोड़ी सी जमीन थोड़ा आसमान’ (सितारा), ‘दिल ढूंढता है’ (मौसम), ‘नाम गुम जाएगा’ (किनारा) जैसे कई प्रसिद्ध गीत दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के साथ गाया था। प्रसिद्ध गायिका मिताली सिंह के अनुसार उनके पति को मूत्र में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के दौरान वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।
 
गायिका ने पीटीआई को बताया कि सिंह को 8 से 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि उन्हें पेशाब में किसी तरह का संक्रमण था। जांच के बाद पता लगा कि वह कोविड-19 से संक्रमित थे। संदिग्ध पेट के कैंसर के कारण शाम लगभग सात बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हो गया, उन्हें कोविड-19 था। अमृतसर में जन्मे गायक के परिवार में उनकी भारतीय-बांग्लादेशी पत्नी और एक बेटा है।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रसिद्ध गायक के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा, ‘भूपिंदर सिंह के निधन से हमने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिनकी आवाज़ ने कई ग़ज़लों को अमर और अविस्मरणीय बना दिया। उनके गीत दर्शकों के मन में गूंजते रहेंगे।’

सम्बंधित जानकारी

कल्कि 2898 AD का राशि खन्ना कर रही हैं बेसब्री से इंतजार

अपने सिने करियर में करिश्मा कपूर को मिला 3 बार फिल्म फेयर पुरस्कार

पंकज त्रिपाठी ने खोले मिर्जापुर 3 में अपने किरदार से जुड़े राज, बोले- कालीन भैया एक आम क्रिमिनल नहीं...

फिल्म महाराज में सरप्राइज फैक्टर बनकर सामने आईं शरवरी वाघ, बोलीं- हर फिल्म में प्रभाव डालना चाहती हूं...

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का पहला गाना मार उड़ी हुआ रिलीज

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख
More