'ऑस्कर 2023' में 'आरआरआर' का बजेगा डंका, 'नाटू नाटू' गाने पर लाइव परफॉर्मेंस करेंगे सिंगर राहुल और काल भैरव

WD Entertainment Desk
बुधवार, 1 मार्च 2023 (12:20 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का रिलीज के बाद से दुनियाभर में डंका बज रहा है। यह फिल्म कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है। फैंस को अब उम्मीद है कि गाना ऑस्कर में भी धमाल मचाएगा। खबरें आ रही है कि इस गाने का लाइव परफॉर्म भी ऑस्कर में होगा।

 
ऑस्कर से पहले फिल्म 'आरआरआर' एक बार फिर अमेरिका के 200 थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं। लॉस एंजिल्स में फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग रखी गई है। वहीं 12 मार्च को आयोजित होने वाले 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स नाइट मं 'नाटू नाटू' गाने पर सिंगर सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। 
 
इस गाने को म्यूजिक एमएम कीरावनी ने दिया है। गाने के बोल चंद्रबोस ने लिखे है। इस गाने की टक्कर बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में रिहाना, लेडी गागा, मिट्स्की, डेविड ब्रेयन  और डायने वारेन से होगी। डॉल्बी थिएटर में रिहाना भी अपने गाने 'लिफ्ट मी अप' पर परफॉर्म करने ववाली हैं। 
 
'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है। नाटू नाटू गाने की शूटिंग यूक्रेन में उस दौरान की गई थी जब वहां रूस से जंग छिड़ी हुई थी। गाने की शूटिंग यूक्रेन के राष्ट्रपति के महल के सामने हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख