Hanuman Chalisa

न अजय देवगन, न सनी देओल, यह स्टार करेगा सिंघम 3

Webdunia
अजय देवगन स्टारर सिंघम फ्रैंचाईज़ी दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में आती है। सिंघम और सिंघम 2 के बाद अब फैंस सिंघम 3 का इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच पता चला कि पेन स्टूडियो के जयंतीलाल गढ़ा ने तमिल की फिल्म 'सिंघम 3' के राइट्स खरीद लिए, यानी यह फिल्म अब बनने के लिए तैयार है। 


 
सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म सिंघम 3 के राइट्स लेने की बात से समझा जा सकता है कि इसका हिंदी रीमेक जल्द ही बनने वाला है। हालांकि जयंतीलाल के राइट्स खरीदने के बाद यह भी चर्चा सामने आई कि हर बार कि तरह इस बार भी रोहित शेट्टी ही 'सिंघम 3' बनाने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने राइट्स खरीदे हैं। अब ऐसे में परेशानी की स्थिति बन गई। 


 
खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ मिलकर एस 3 के राइट्स खरीद लिए थे। वहीं यह भी खबर थी कि इस फिल्म का नाम एस 3 ही रखा जाएगा और इस बार फिल्म में सनी देओल होंगे। लेकिन सनी देओल की फिल्म 'यमला, पगला, दीवाना फिर से' के फ्लॉप होने के बाद जयंतीलाल ने अपना निर्णय बदला और विद्युत जामवाल को फिल्म में कास्ट किया। 
 

 
हालांकि अभी विद्युत भी 'कमांडो 3' में व्यस्त हैं। वहीं रोहित शेट्टी भी 'सिम्बा' में लगे हुए हैं। ऐसे में तय कर पाना मुश्किल है कि कौन यह फिल्म किसके साथ बनाने वाला है। सूत्र के मुताबिक 'एस 3' की शूटिंग फरवरी 2019 में शुरू होने की उम्मीद है। अगर इसमें विद्युत होते हैं तो एक ही वर्ष में विद्युत की दो फिल्में 'कमांडो 3' और 'एस 3' देखने को मिल सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विपुल अमृतलाल शाह बोले- 'समुक' तोड़ेगी सिनेमा के सारे नियम, इंटरनेशनल स्केल पर बन रही फिल्म

47 साल में सिंगल स्टेट्स पर ट्रोलिंग पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोलीं- आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया?

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने पैपराजी को दिखाया बेटे विहान का चेहरा, साथ में रखी यह शर्त

इस वजह से पहली बोलती फिल्म आलम आरा का नायक बनने से रह गए थे महबूब खान

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख