Hanuman Chalisa

धमाका... अजय देवगन की सिंघम 3 होगी 2019 में रिलीज!

Webdunia
सिंघम फ्रैंचाइज बहुत बड़ी है। हिंदी में सिंघम और सिंघम रिटर्न्स, दोनों फिल्मों को बेहद पसंद किया गया। अजय देवगन ने सिंघम के रूप में बदमाशों की खूब खबर ली। पुलिस का यह अंदाज पुलिस को भी पसंद आया। कई शहरों में पुलिस ऑफिसर्स ने यह फिल्म देखी। 
 
सिंघम सीरिज के फैंस को इंतजार है सिंघम 3 का। सूत्रों से पता चला है कि निर्देशक रोहित शेट्टी ने पूरी रणनीति बना ली है। इस समय वे 'सिम्बा' नामक फिल्म में व्यस्त हैं। रणवीर सिंह को लेकर बनने वाली यह फिल्म इस वर्ष 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी। 
 
'सिम्बा' के साथ-साथ वे सिंघम 3 की स्क्रिप्ट को भी अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। हमें सूत्र ने बताया- 'रोहित हमेशा दो फिल्मों पर साथ काम करते हैं। एक की शूटिंग करते हैं और दूसरी की स्क्रिप्ट को फाइनल टच देते हैं। लेखकों की टीम उनके साथ होती है। वे सिम्बा के साथ सिंघम 3 पर भी काम करेंगे।' 
 
सूत्र ने आगे बताया 'सिंघम की शूटिंग वे 'सिम्बा' के बाद शुरू करेंगे। उस समय तक अजय देवगन भी अपनी अन्य फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लेंगे। 2019 में वे सिंघम 3 प्रदर्शित कर देंगे। वे दिवाली पर अपनी फिल्म लेकर आ सकते हैं।' 
 
पिछले दिनों चर्चा थी कि सनी देओल 'सिंघम 3' करने वाले हैं। इससे सनसनी फैल गई थी। बाद में रोहित शेट्टी ने स्पष्ट किया कि सिंघम सीरिज पर फिल्म बनाने के अधिकार उनके पास है। ये सब बातें बेबुनियाद है। वे अजय को लेकर ही सिंघम का तीसरा भाग बनाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विक्की कौशल के पिता नहीं चाहते थे कि बेटा फिल्मों में आए, इंजीनियर की पढ़ाई के बाद रखा बॉलीवुड में कदम

'धुरंधर 2' के ओटीटी पर रिलीज होते ही मचा बवाल, पाकिस्तान में क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स का सर्वर!

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख