Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Miss World 2024 हारने के बाद सिनी शेट्टी की आंखों से छलके आंसू, वीडियो हुआ वायरल

मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब ना जीत पाने के बाद सिनी शेट्टी काफी इमोशनल नजर आईं

हमें फॉलो करें Miss World 2024 हारने के बाद सिनी शेट्टी की आंखों से छलके आंसू, वीडियो हुआ वायरल

WD Entertainment Desk

, रविवार, 10 मार्च 2024 (11:03 IST)
Sini Shetty viral video: मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 9 मार्च को मुंबई में आयोजित हुआ। 71वें मिस वर्ल्ड का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा। वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर अप रहीं। इस साल सिनी शेट्टी ने भारत को रिप्रेजेंट किया था। 
 
फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाईं। वह टॉप 8 में जगह बनाने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब ना जीत पाने के बाद सिनी शेट्टी काफी इमोशनल नजर आईं। 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता हारने के बाद सिनी शेट्टी कर आंखों से आंसू छलकते नजर आ रहे हैं। वीडियों में सिनी अपने परिवार के गले लग कर रोती नजर आ रही हैं। उनकी आंखों से लगातार आंसू गिर रहे हैं। 
हालांकि वीडियो में बाद में सिनी को अपने आंसुओं को पोंछते हुए और चेहरे पर मुस्कान के साथ देखा जा सकता है। उनके परिवार के सदस्य भी सिनी आंसू पोंछते हुए नजर आते हैं। 
 
बता दें कि भारत 6 बार मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुका है। साल 1966 में रीता फारिया पॉवेल, 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनी हैं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Miss World 2024 बनीं चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा, भारत में हुआ प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले