25 साल बाद नए सीजन के साथ लौट रहा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', एक बार फिर तुलसी विरानी के रोल में दिखेंगी स्मृति ईरानी

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 12 जून 2025 (12:01 IST)
एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को खूब प्यार मिला था। यह शो 2000 से शुरू होकर 2008 तक स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था। इस शो से स्मृति ईरानी ‍ने तुलसी विरानी का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी। काफी समय से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2' को लेकर चर्चा चल रही है। 
 
25 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' दूसरे सीजन के साथ वापसी करने वाला है। खास बात यह है कि शो में पुरानी कास्ट एक बार फिर नजर आने वाली हैं। केंद्रीय मंत्री रह चुकी स्मृति ईरानी फिर से तुलसी का किरदार निभाएंगी, वहीं अमर उपाध्यारय मिहिर का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। 
 
बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सीक्वल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। हाल ही में उन्हें एकता कपूर के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। इस नए सीजन में 150 एपिसोड होगे। 
 
दूसरे सीजन की खास बात यह भी है कि इसमें एकता कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता जीतेन्द्र भी एक विशेष किरदार में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि जीतेन्द्र का एक गेस्ट अपीयरेंस होगा लेकिन कहानी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
 
सीजन 2 की कहानी मूल शो की भावनात्मक जड़ों से जुड़ी होगी लेकिन इसमें नई पीढ़ी के अनुसार ट्विस्ट और अपडेट्स होंगे। शो में क्लासिक बहू-सास की केमिस्ट्री के साथ साथ आधुनिक पारिवारिक समस्याओं और सामाजिक बदलावों को भी दर्शाया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह शो 3 जुलाई को लॉन्ग किया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान ने जोरदार तरीके से किया गणपति बप्पा का स्वागत, कई सितारें आए नजर

गोविंदा सिर्फ मेरा है- सुनीता आहूजा ने अफवाहों को किया क्लियर, जानिए पूरा सच

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

जाह्नवी की मां श्रीदेवी चाहती थीं कि बेटी एक्ट्रेस नहीं बल्कि ये बनें

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख