sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मां के आरोपों पर सोना कॉमस्टार ने दिया जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें Karisma Kapoor

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 26 जुलाई 2025 (14:15 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति दिग्गज बिजनेसमैन संजय कपूर के अचानक निधन से हर कोई शॉक्ड हो गया था।  संजय अपने पीछे अरबों रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं। वह सोना कॉमस्टार कंपनी के मालिक थे। संजय के निधन के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को कंपनी की एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। 
 
वहीं अब संजय कपूर की अरबों की कंपनी को लेकर पारिवारिक विवाद शुरू हो गया है। संजय की मां और कंपनी की पूर्व चेयरपर्सन रानी कपूर ने हाल ही में मार्केट रेगुलेटर सेबी को पत्र लिखकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बेटे की मृत्यु के बाद जब वो सदमे में थी तब उनसे कई डॉक्यूमेंट्स पर जबरदस्ती साइन करवाए गए। 
 
रानी कपूर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके परिवार की विरासत हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने किसी को भी कंपनी के बोर्ड में या सोना ग्रुप की किसी कंपनी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने पर सहमति नहीं दी है। वहीं अब रानी कपूर के आरोपों को कंपनी ने खारिज कर दिया है। 
 
सोना कॉमस्टार ने आधिकारिक बयान जारी कर रानी कपूर की कंपनी की आगामी वार्षिक बैठक (एजीएम) को तत्काल स्थगित करने की मांग और आरोपों भी निराधार बताया है। कंपनी ने कहा कि सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर हमारी शेयरधारक नहीं हैं। 
 
webdunia
कंपनी ने बयान में कहा, सालाना बैठक का आयोजन जो कि 25 जुलाई को हुई वो पहले से निर्धारित समय और कानूनी सलाह के अनुसार ली गई। इस बैठक को टालना संभव नहीं था। वह पारदर्शिता और कॉरपोरेट गवर्नेंस के उच्च मानकों के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
बयान में कहा गया, उनके पास सालाना बैठक टालने के लिए कोई कानूनी आधार नहीं था और साथ ही रानी कपूर कंपनी की शेयरधारक नहीं है। मई 2019 में महत्वपूर्ण लाभकारी स्वामित्व की घोषणा हमें मिली थी। इसमें संजय कपूर को एकमात्र लाभकारी मालिक माना गया था। इसलिए रानी कपूर 2019 से शेयरधारक नहीं रहीं। 
 
सोना कॉमस्टार ने बताया कि संजय कपूर आरके फैमिली ट्रस्ट के एकमात्र मालिक थे। यही ट्रस्ट ऑरियस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है, जो कंपनी का 28.02 प्रतिशत शेयरधारक है। बाकी 71.98 प्रतिशत शेयर आम लोगों के पास हैं। 
 
संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव की कंपनी के बोर्ड में नियुक्ति के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा गया कि उनका नाम पहले ही प्रस्तावित किया गया था और उनकी नियुक्ति की विधिवत समीक्षा की गई। इसके बाद उसे मंजूरी दी गई। वहीं कंपनी ने साफ किया कि संजय कपूर की मृत्यु के बाद रानी कपूर से कोई दस्तावेज न तो लिए गए और न ही उनसे हस्ताक्षर करवाए गए। 
 
क्या कहा था रानी कपूर ने 
करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की मौत को उनकी मां रानी कपूर ने संजय की मौत को "संदिग्ध" बताते हुए कहा था कि उन्हें इस घटना की सच्चाई जानने का अब तक कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने एक पत्र लिखकर कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) रोकने की मांग की थी।
 
12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय संजय कपूर की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई। लेकिन अब उनकी मां ने इस थ्योरी पर शक जताया। रानी कपूर का कहना था कि उन्हें केवल मीडिया से मिली जानकारी ही हासिल हुई है, परिवार को कोई ऑफिशियल जवाब या दस्तावेज नहीं सौंपा गया।
 
रानी कपूर ने यह भी दावा किया कि संजय की मौत के कुछ दिन बाद उनसे कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। उन्होंने कहा था कि वे दस्तावेज उन्हें पढ़ने तक नहीं दिए गए। रानी कपूर ने आरोप लगाया कि संजय की मौत के कुछ ही दिनों बाद सोना ग्रुप में बोर्ड सदस्यों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कुछ चुनिंदा लोग पारिवारिक विरासत और कंपनी की संपत्ति को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 19 में होगी इस फेमस सिंगर की एंट्री, डिप्रेशन के बाद फैमिली से तोड़ दिया था रिश्ता!