'टोटल धमाल' में दिखेंगे सोनाक्षी सिन्हा के लटके झटके

Webdunia
'धमाल' फ्रैंचाईज़ी के फैंस के लिए इस वर्ष की शुरुआत में ही खबर आई थी कि फिल्म का अगला भाग 'टोटल धमाल' आने वाला है। फिल्म में शानदार कास्ट अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, बोमन ईरानी, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, ईशा गुप्ता, जावेद जाफरी जैसे कलाकार शामिल हैं। 
 
खबर है कि फिल्म में 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी। हालांकि फिल्म में इनका कोई रोल नहीं होगा लेकिन सोनाक्षी इस बार फैंस को अपने लटको-झटको से दीवाना करेंगी। जी हां, सोनाक्षी फिल्म में एक आइटम नंबर करने वाली हैं। इसके पहले वे ओएमजी, बॉस, हिम्मतवाला, ऑल इज़ वेल में भी आयटम नम्बर कर चुकी हैं और दर्शकों ने उन्हें पसंद किया है। 
 
सोनाक्षी को फिल्म 'टोटल धमाल' में एक स्पेशल नंबर के लिए अप्रोच किया गया है। वे जल्द ही फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में भी नज़र आएंगी। उन्होंने अपने आप को ट्रांस्फॉर्म भी किया है। ऐसे में कॉमेडी फिल्म के आयटम नम्बर वे मेकर्स की पहली पसंद हैं। हालांकि गाना कैसा होगा और इसमें सोनाक्षी के साथ और कौन होगा इसका पता नहीं चला है। लेकिन मेकर्स इसकी तैयारी में लगे हैं और सोनाक्षी इसकी शूटिंग इसी महीने के अंत में शुरू कर देंगी। 
 
फिल्म को इंद्र कुमार निर्देशित कर रहे हैं। यह धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी। फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज की तैयारी की जा रही है। वहीं उनकी आने वाली फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' 24 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख