Dharma Sangrah

सोनाली बेंद्रे को क्यों लगता है सोशल मीडिया से डर...

Webdunia
रविवार, 23 अगस्त 2015 (13:06 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जो अब भी सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। इनमें बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी शामिल हैं। सोनाली सोशल मीडिया के ख्याल से भी डर जाती हैं।
 
सोनाली का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी को लोगों के साथ शेयर करने का ख्याल उन्हें डरा देता है। वे अपनी जिंदगी के बारे में ऑनलाइन कुछ भी शेयर नहीं कर सकती हैं।
 
सोनाली बेंद्रे ने कहा ‍कि मैं बेसिकली एक प्राइवेट पर्सन हूं और सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें दूसरों के साथ शेयर करने का ख्याल ही मुझे डरा देता है। मेरी यह बात आपको मजाक लगी होगी, क्योंकि मैं ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हूं। लेकिन मैं ऐसी ही हूं और हमेशा अपनी सोच
बदलती रहती हूं।
 
सोनाली ने बताया कि उनके फिल्म निर्माता पति गोल्डी बहल और बेटा काफी टेक्नो फ्रेंडली हैं। उन्होंने कहा ‍कि हो सकता है कि एक दिन मेरा डर निकल जाए और मैं भी सोशल मीडिया पर आ जाऊं। लेकिन ट्विटर पर अपनी बात सिर्फ 140 अक्षरों में बयां करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है, क्योंकि मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ है। (वार्ता)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Blast From Past : छोटी सी बात (1976) में बड़ा दम

कियारा आडवाणी का सफर: प्लेस्कूल की ‘स्टेज’ से बॉलीवुड तक, अब खुद की कहानी खुद लिख रही हैं एक्ट्रेस

मां बनने से लेकर फिल्मों तक: आलिया भट्ट ने बताया कैसे बदल रही है उनकी जिंदगी और सफलता की परिभाषा

हमारे परिवार को किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं": ज़ायद ख़ान ने मां के अंतिम संस्कार पर दी अपनी सफाई

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी: वीकेंड 2 में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1365 करोड़ रुपये

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज