सोनाली बेंद्रे से नहीं मिल पाने पर फैन ने दे दी थी जान, एक्ट्रेस बोलीं- कोई ऐसा कैसे...

WD Entertainment Desk
सोमवार, 17 जून 2024 (11:40 IST)
Sonali Bendre : अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स के लिए फैंस की जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती हैं। लेकिन कई बार कुछ फैन ऐसा कर देते हैं जिससे स्टार्स की शॉक्ड हो जाते हैं। दावा किया जाता है कि सोनाली बेंद्रे के एक फैन ने उनसे नहीं मिल पाने की वजह से अपनी जान ही दे दी थी। 
 
हाल ही में मिड डे के साथ इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे से उनके फैन के सुसाइड के बारे में पूछा गया जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं। सोनाली से पूछा गया कि जब वो 1990 के दौरान भोपाल गई थीं तो उनका एक फैन उनसे मिल नहीं पाया था। इसलिए उसने नदी में कूद कर जान दे दी थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

यह सुनकर सोनाली हैरान होकर पूछती हैं, 'क्या ये सच है? कोई ऐसा कैसे...' इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने किसी फैन के द्वारा की गई और अजीब हरकत देखी है? इसपर सोनाली ने कहा, 'फैंस की चिट्ठियां आती थीं। हमने उसके बारे में पता लगाने का सोचा भी कि क्या यह असली खून है। अगर ऐसा होता तो मैं टूट जाती।'
 
सोनाली ने कहा, सबसे अच्छा है कि आप तारीफ करिए। और वहीं तक सीमित रहिए। लोग इंसानों को इतना ऊंचा दर्जा कैसे दे सकते हैं, जो आज नहीं कल, नीचे आ ही जाएंगे। मुझे किसी के लिए ऐसा पागलपन समझ नहीं आता। इसलिए मैं कभी भी किसी को ऐसा नहीं देती जो हद से बाहर हो। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

बता दें कि सोनाली बेंद्रे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1994 में फिल्म 'आग' से की थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां

धूम 4 में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, विलेन बनकर मचाएंगे तहलका!

आलिया भट्ट का बॉस लेडी लुक, फ्लॉन्ट किया अपना परफेक्ट फिगर

देवरा से जाह्नवी कपूर ने किया साउथ डेब्यू, एक्ट्रेस की अदाकारी देख शिखर पहाड़िया बोले- क्या मैं सपना देख रहा हूं

एसएस राजामौली ने की सुकुमार संग मुलाकात, पुष्पा 2 : द रूल के सेट से सामने आई आइकोनिक तस्वीर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख