Hanuman Chalisa

सोनाली बेन्द्रे ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (16:46 IST)
हाई ग्रेड कैसर से जूझ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है और साथ ही इमोशनल मैसेज के साथ अपना दर्द बयां किया है।
 
 
सोनाली ने पोस्ट में लिखा कि मुझे पता है कि अगर मैंने डर को खुद पर हावी होने दिया तो मेरी यात्रा निराशाजनक हो जाएगी। डर काफी हद तक एक ऐसी कहानी से पैदा होता है जिसे हम खुद बताते हैं और मैंने एक अलग तरह की कहानी बताने का फैसला किया। मैंने फैसला किया कि मैं सुरक्षित थी। मैं मजबूत थी। मैं बहादुर थी। मुझे कुछ भी खत्म नहीं कर सका। 
 
सोनाली बेन्द्रे ने पोस्ट में बताया कि किस तरह उन्होंने अपने अच्छे और बुरे दिनों का सामना किया। उन्होंने लिखा, पिछले कुछ महीनों में, मैंने अच्छे और बुरे दिन दोनों देखे हैं। ऐसे भी दिन रहे हैं जब मैं बहुत थका हुआ महसूस करती थी और एक उंगली उठाने में भी बहुत दर्द होता था, यहां तक कि हंसने में भी दर्द होता था। मुझे कभी-कभी लगता है कि यह एक चक्र है जो शारीरिक दर्द से शुरू होता है और मानसिक और भावनात्मक दर्द की ओर जाता है।
 
सोनाली ने लिखा कि कैंसर से लड़ाई हर मिनट खुद से लड़ाई की तरह है। हमें सिर्फ अच्छे ही नहीं इसके साथ बुरे समय का सामना करने के लिए भी बनाया गया है इसलिए मैनें खुद को रोने दिया अपने आपको दर्द महसूस करने और खुद पर दया करने की इजाजत दी। 
 
सोनाली बेन्द्रे इस समय न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही है और उन्हें कीमोथेरेपी की वजह से अपने बालों को भी हटवाना पड़ा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

'रामायणम्' के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे हैं काम!

बालिका वधू की 'गहना' बनीं बिजनेस क्वीन, 10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख