बतौर सहायक निर्देशक सोनम कपूर ने शुरू किया था करियर, शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 9 जून 2025 (16:53 IST)
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था। सोनम कपूर ने सहायक निर्देशक के तौर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) में काम किया। 
 
सोनम कपूर ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने करियर की शुरुआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया। हालांकि यह फिल्म भी टिकट खिडक़ी पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन सोनम के अभिनय को दर्शको ने जरूर पसंद किया।
 
वर्ष 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष सोनम कपूर की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। वर्ष 2015 में सोनम कपूर की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुई। फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म नीरजा प्रदर्शित हुई। यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुये अपनी जान दे दी थी। वर्ष 2018 में सोनम कपूर ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 
 
इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद सोनम ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया है। 2009 में सोनम कपूर को लॉरियल का एंबेसडर बनाया गया। वर्ष 2023 में सोनम कपूर ने फिल्म ब्लाइंड में काम किया। सोनम कपूर अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 ओटीटी पर देगी दस्तक, जानिए कहां देख सकते हैं फिल्म

प्रोड्यूसर संग अभिषेक बनर्जी की हो गई थी तीखी बहस, स्टोलन छोड़ने का मना लिया था मन

सिल्वर शिमरी ड्रेस में राशा थडानी का बोल्ड अंदाज, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

पंचायत सीजन 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फुलेरा गांव में दिखा चुनावी घमासान

तनिष्ठा चटर्जी को हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर, बेटी को भेजा अमेरिका, बोलीं- लाइफ में सबकुछ बिखर सा गया...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख